
जालंधर मे दुकानदार की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 27 जून (विश्ववार्ता): पंजाब के जालंधर जिले मे थाना बस्ती बावाखेल की पुलिस टीम ने मेन बाजार बस्ती गुजां में तेजधार हथियार से दुकानदार की हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लवप्रीत नशे का आदी है और उसने अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए मृतक परमजीत अरोड़ा की दुकान में डकैती की थी। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी।





















