
पंजाब से विदेश गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ़, 27 जून (विश्ववार्ता): पंजाब के मुकेरियां के गांव डुगरी से 6 महीने पहले कनाडा गई बहू की संदिग्ध हालत में मौत से हाहाकार मच गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक अमनप्रीत कौर के पति लखबीर सिंह निवासी डुगरी अवाना थाना मुकेरियां ने बताया कि उसका विवाह 7 वर्ष पहले अमनप्रीत कौर वासी उदेसियां (आदमपुर) से हुआ था और उसकी एक 6 वर्ष की बेटी है, जो उसके साथ गांव में रहती है।
अमनप्रीत कौर विदेश में पढ़ाई करना चाहती थी, उसे 21 दिसंबर 2022 को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजा गया और वह कनाडा के सरी शहर में रह रही थी। रोजाना फोन पर बातचीत होती थी और वह पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी मिलने पर पूरी तरह खुश थी। पति लखबीर ने भी अपनी पत्नी के पास जाने के लिए फाइल लगाई थी।





















