
पंजाब में रोडवेज का चक्का जाम, आम जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त
यात्रिगण परेशान, रुक गए तीन हजार बसों के पहिए
बस स्टैंडों पर नारेबाजी कर रोष जताते रोडवेज कर्मी
चंडीगढ़, 27 जून (विश्ववार्ता): पंजाब में आज रोडवेज का चक्का जाम कर दिया है जिस कारण पूरा आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है यात्रा करने वाले यात्रीगण एक जगह से दूसरी जगह चक्कर लगाते और परेशान दिखाई दे रहे है। जानकारी के लिए बतां दे कि पंजाब की तीन हजार सरकारी बसें आज सडक़ों पर नहीं दौड़ेंगी। मुलाजिमों को रेगुलर न करने और कम वेतन जैसे कई मुद्दों पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन का एलान किया है। बठिंडा में कर्मचारियों ने बस स्टैंड में नारेबाजी कर रोष जताया।
राज्य संयुक्त सचिव जगतार सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं कर रही है, जिससे साबित होता है कि सरकार का अपने विभागों के अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है, यानी पनबस और पीआरटीसी में कर्मचारियों की जायज मांगों पर अमल नहीं किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में काफी विरोध है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, कम वेतन या रिपोर्ट से बहाल होने वाले कर्मचारियों के वेतन में 2500 और 30 प्रतिशत की वृद्धि करने और हर साल 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि लागू करने और किलोमीटर स्कीम की बसों के टेंडर रद्द करने और अवैध शर्तें लगाने जैसी मांगें शामिल हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पुनर्वास एवं आगे की घातक परिस्थितियों को संशोधित करना इनमें से कई मांगों पर सहमति बनी थी और प्रमुख सचिव विजय कुमार जांजुआ ने प्रेस नोट भी जारी किया था, लेकिन प्रबंधन ने आज तक उन मांगों पर अमल नहीं किया है।























