UP में STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में इनामी अपराधी ढेर
चंडीगढ़, 27 जून (विश्ववार्ता)उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में यूपी एसटीएफ और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में अपराधी मारा गया है। अपराधी हत्या और डकैती के कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है और जांच शुरू कर दी है।
प्रतापगढ़ के आजाद नगर मोहल्ला निवासी गुफरान पर सुल्तानपुर पुलिस ने 25 हजार तो बेल्हा पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। दो दिन पहले ही एडीजी प्रयागराज ने 50 हजार रुपया इनाम की राशि और बढ़ाई थी