
गुरुद्वारा सिख एक्ट में संशोधन मामले मे एस.जी.पी.सी और पंजाब सरकार आमने सामने
मलविंदर कंग ने एस.जी.पी.सी प्रधान पर साधा कडा निशाना
चंडीगढ़, 26 जून (विश्ववार्ता) ‘आप’ ने चंडीगढ़ में विधानसभा में पास किए गुरुद्वारा एक्ट संशोधन बिल के खिलाफ एस.जी.पी.सी. के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के बयान के बाद प्रेस कॉन्फ्रैंस की है। मलविंदर कंग ने एसजीपीसी प्रधान निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार चाहती है कि गुरबाणी हर घर पर पहुंचे। एस.जी.पी.सी. प्रधान एक परिवार की गुलामी छोड़ दें और एक परिवार के लिए पंथ को दाव पर न लगाए। एसजीपीसी कठपुतली की तरह काम कर रही हैं। इसके साथ ही कंग ने कहा कि एक परिवार के चैनल से गुरबाणी हटाना पंथ के लिए कैसा खतरा है? जब पंजाब सरकार को चुना गया था तो क्या इस दौरान सिखों ने वोटिंग नहीं की थी, फिर सिखों पर हमला कैसे कर सकते हैं। कंग ने आगे कहा पंजाब सरकार किसी पर कोई कब्जा नहीं कर रही है।
धामी ने कहा है कि न सिर्फ सीएम मान बल्कि केंद्र को भी किसी तरह का संशोधन करने का अधिकार नहीं है। सिख गुरुद्वारा एक्ट में कोई भी संशोधन केवल शिरोमणि कमेटी की सिफारिश पर ही किया जा सकता है। धामी ने सीएम मान और विधायक बुद्धराम को सिखों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को भी कहा है।























