
गुरुद्वारा सिख एक्ट में संशोधन मामले मे एसजीपीसी और पंजाब सरकार आमने सामने
एसजीपीसी ने रद्द किया गुरुद्वारा एक्ट संशोधन बिल
अमृतसर में एस.जी.पी.सी. के जनरल हाउस की अहम बैठक जारी
चंडीगढ़, 26 जून (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार द्वारा गुरुद्वारा सिख एक्ट में संशोधन के बाद पंजाब सरकार और एस.जी.पी.सी. के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। अब खबर आ रही है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एक सर्वसम्मत प्रस्ताव में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 20 जून को विधानसभा में पारित सिख गुरुद्वारा संशोधन विधेयक को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। एसजीपीसी के जनरल हाउस की आज तेजा सिंह समुंद्री हॉल में हुई एक विशेष बैठक में यह फैसला लिया गया।
एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा सीधे तौर पर गुरुद्वारे की व्यवस्था में हस्तक्षेप करते हुए असांविधानिक बिल पारित किया गया है। इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। अगर आज सरकार के आगे झुक कर विरोध न किया गया तो एसजीपीसी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।























