

1993 बैच का यह आई.ए.एस.अधिकारी बना पंजाब का नया मुख्य सचिव
चंडीगढ़, 26 जून (विश्ववार्ता) पंजाब को आज नया मुख्य सचिव मिल गया है पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1993 बैच के आई.ए.एस.अधिकारी अनुराग वर्मा को पंजाब के नए चीफ सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
पंजाब सरकार की तरफ से अपने नए चीफ सेक्रेटरी के रूप में अनुराग वर्मा के नाम पर लगभग मुहर लगा दी है और कुछ ही देर में इस संबंध में आदेश भी जारी होने जा रहे हैं। जानकार सूत्रो के हवाले से खबर है कि इस संबंध में फैसला ले लिया गया है और अधिकृत रूप में आदेश कुछ ही देर में जारी कर दिए जाएंगे। अनुराग वर्मा मौजूदा चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ के रिटायर होने के तुरंत पश्चात अपने इस अहम पद को संजिल लेंगे वीके जंजुआ इसी महीने 30 जून को रिटायर होने जा रहे हैं।























