
पंजाब के जालंधर जिले मे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया हॉकी टर्फ ग्राउंड का उद्घाटन
चंडीगढ़, 26 जून (विश्ववार्ता): पंजाब के जालंधर जिले मे आज बीएसएफ हेड क्वार्टर में हॉकी टर्फ ग्राउंड का उद्घाटन करने के लिए मुख्य तौर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे। उन्होंने ग्राउंड का उद्घाटन किया। इस दौरान हॉकी के शॉट खेलते हुए भी वह नजर आए। उन्होंने कहा भारत में खिलाडिय़ों के लिए लगातार भारत सरकार काम कर रही है।
मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार की सोच है कि ज्यादा से ज्यादा खेलों को प्रोत्साहित किया जाये, ताकि नौजवान पीढ़ी नशो से दूर है। पंजाब को लेकर कहा कि एक समय था जब पंजाब खेलों के लिए जाना चाहता था, लेकिन आज नशो के लिए जाना जाता है, लेकिन हमारी कोशिश कि हम पंजाब को एक बार फिर से रंगला पंजाब बनाये।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर साथ बीएसएफ के सीनीयर अफसर डी.जी. नितिन अग्रवाल, डॉ अतुल, भाजपा के मनोरंजन कालिया, के.डी. भंडारी, राकेश राथोड़ आदि उनके साथ रहे।























