
पंजाब व पडोसी राज्यो मे मानसून की गतिविधियों को लेकर जारी हुआ अपडेट
मौसम विभाग ने सूबे में भारी बारिश की दी चेतावनी
चंडीगढ़, 26 जून (विश्ववार्ता) पंजाब व पडोसी राज्यो मे मानसून ने दस्तक दे दी है, मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक एके सिंह ने बताया कि मानसून हरियाणा के यमुनानगर व अंबाला में दस्तक दे चुका है। अब अगले 48 घंटों के अंदर मानसून पूरे पंजाब व हरियाणा को कवर कर लेगा। कल व बुधवार को भी तेज आंधी तूफान के साथ कईं हिस्सों में भारी बारिश होगी। 29 जून को गरज के साथ कुछ हिस्सों में बारिश होगी। विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। पहले अनुमान था कि इस बार मानसून के आने में कुछ देरी हो सकती है। अचानक आए बदलाव के कारण परिस्थितियां मानसून की आमद को लेकर अनुकूल बन गई हैं।
मौसम विभाग ने अगले चार दिन पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। सोमवार को तेज गरज व चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।





















