
पंजाब के इस जिले मे बड़ा हादसा: 30 फुट की ऊंचा झूला धडाम से गिरा, मचा हडकंप
चंडीगढ़, 26 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के अबोहर जिले मे आज अबोहर कार्नीवाल मेले के दौरान धडाम से झूला गिरने से भगदड़ मच गई। गनीमत यही रहा कि कोई भी जानमाल की हानि नहीं हुई। करीब 30 फुट ऊपर चल रहे झूले में दर्जनों बच्चे महिलाएं सवार थी, जो बाल बाल बच गए।
झूले की प्रेशर पाइप फटने से उसमे निकले गर्म डीजल की बौछारें आसपास खड़े के ऊपर गिरी जिससे मेले वाले स्थान पर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि झूला धीरे-धीरे नीचे आया जिस वजह से लोगों की जान बच गई अगर झूला पूरी स्पीड से नीचे गिरता तो कम से कम 2 दर्जन लोग अकाल मृत्यु का शिकार हो जाते।























