
पुलिस ने 1 लाख के ईनामी मोस्टवांटेड शार्प शूटर को दबोचा
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा घोषित एक लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर संदीप उर्फ बंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आगे की जानकारी साझा करने के लिए गुरुग्राम पुलिस जल्द ही इस मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेगी। पुलिस के मुताबिक, एनआईए ने संदीप का नाम हरियाणा के वांछित गैंगस्टरों की सूची में डाल दिया था। वह काफी समय से फरार चल रहा था। जांच एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी समेत अन्य राज्यों में छापेमारी की है. सूत्रों के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर गैंगस्टर भारत छोडक़र विदेश में छुपे हुए हैं।





















