
भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुधीर सागवान को कोर्ट ने दी जमानत
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सुधीर सागवान को गोवा की एक अदालत ने ज़मानत दे दी है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने फोगाट को प्रतिबंधित मादक पदार्थ खिला दिया था।
जिला एवं सत्र अदालत ने सागवान को ज़मानत दे दी और उसे एक लाख रुपये का मुचलका पेश करने का निर्देश दिया है। सांगवान के वकील ने कहा कि अदालत ने उनके मुवक्किल को राज्य नहीं छोडक़र जाने और हर शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने को कहा है।





















