
हरियाणा मे टे्रन मे बम की झूठी कॉल से हडकंप मचाने वाला गिरफतार
पुलिस ने किया कोर्ट में पेश
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) हरियाणा मे कल टे्रन मे बम की झूठी कॉल से हंडकप मचाने वाले 14 वर्षीय किशोर को दबोच लिया है, बता दे कि पानीपत से रोहतक जाने वाली सवारी गाड़ी (04008) में बम होने की सूचना झज्जर के गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर ने दी थी। राजकीय रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच करते हुए किशोरी को काबू कर लिया है। रेलवे पुलिस ने उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां उसे बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया। गाड़ी में बम की सूचना के बाद हडक़ंप मच गया था। जिसके बाद सवारी गाड़ी को गोहाना स्टेशन पर रोककर पूरी जांच की गई थी।























