
पंजाब मे भीषण गर्मी के बीच मौसम ने फिर ली अचानक करवट
मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, इन दिनों बरसेगी आसमान से राहत की बंूदे
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) पिछले कई दिनो से पंजाब मे सूर्य देवता ने उग्र रूप धारण किया हुआ है जिससे गर्मी अपने पूरे प्रचंड रूप मे दिखाई दे रही है लेकिन अचानक ही मौसम ने करवट ली ओर कुछ इलाको मे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगो को आसमान से राहत की बूंदो से चैन आया। वही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आज से 29 जून तक पंजाब में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ राहत देने वाला है। आने वाले सप्ताह में पंजाब में औसतन 10 मि.मी. बारिश हो सकती है लेकिन 30 जून से 6 जुलाई के बीच बारिश कम होगी और तापमान में भी बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। जून महीने में भी बारिश के रिकॉर्ड टूट गए हैं।





















