
चंडीगढ के विकासनगर मे फिर खूनी खेल, नाबालिग की हत्या
चाकूओं से घोंपकर उतारा मौत के घाट
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) चंडीगढ के मौलीजागरां स्थित विकास नगर में देर रात एक नाबालिग लडक़े की चाकू घोंपकर हत्या कर कर दी। वारदात किशोर के घर के पास ही स्थित एक पार्क में हुई। मृतक की पहचान विकास नगर निवासी निवासी सौरभ के रूप में हुई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को परिवार वालों के साथ जीएमसीएच 32 में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 15 वर्षीय सौरभ के तौर पर हुई है। देर रात सूचना एसपी सिटी मृदुल, डीएसपी पी अभिनंदन, थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम पहुंच गई थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस की अलग अलग टीम आरोपियों के तलाश में लगी थी। मृतक के घर वालों का आरोप है कि पार्क में बुलाकर हत्या करने वालों में 8/9 आरोपित शामिल थे।





















