
ब्रेकिंग न्यूज: चिटफंड घोटाला मामले मे कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित इतने लोगो के खिलाफ मामला दर्ज
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि चिटफंड घोटाले मामले में पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह पर पुलिस ने शिंकजा कस दिया है। चिटफंड घोटाले मे जेल में निर्मल सिंह भंगू की जमानत करवाने की एवज में 3.5 करोड़ रुपए लेने वाले कोटभाई के पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह सहित छह लोगों पर थाना सराभा नगर में साजिश के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। जिसमें से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।























