
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष के नेतृव्य मे प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब राज्यपाल से की मुलाकात
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की। जानकार सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यह प्रतिनिधिमंडल पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा विधानसभा में लाए गए सिख गुरुद्वारा संशोधन विधेयक 2023 पर चर्चा के लिए राज्यपाल से मिला है, पंजाब राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट धामी के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव सिंह कायमपुर, जुनियर उपाध्यक्ष अवतार सिंह रिया, महासचिव भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल, उप सचिव शाहबाज सिंह और लखवीर सिंह शामिल थे।























