
पटना में विपक्षी दलों की अहम बैठक खत्म, ढाई घंटे की बैठक मे हुआ महामंथन
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) आज पटना में विपक्षी दलों की अहम बैठक खत्म हो गई है। करीब ढाई घंटे तक 15 दलों के नेताओं ने मिशन 2024 पर महामंथन किया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लडऩे के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नफरत की राजनीति के खिलाफ हमलोग एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। इधर, महाबैठक के बीच कांग्रेस ने विपक्षी दलों के नेताओं की तस्वीर पोस्टर की और लिखा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारा एकमात्र दायित्व है। देश को एक नई दिशा देने के लिए यह बैठक की जा रही है।























