
पंजाब के पटियाला जिले में बड़ा धमाका होने से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के पटियाला जिले नाभा के करतारपुर मोहल्ले के घर में आज उस समय हडकंप व दहशत का माहौल पैदा हो गया जब घर में घरेलू गैस सिलेंडर की लीकेज होने के कारण धमाका हो गया। इस हादसे में रसोई में खड़े 4 सदस्य गंभीर घायल हो गए, जिसमें 2 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।
पीडि़त परिवार का कहना है कि कल गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा हमें कल ही सिलेंडर दिया गया था और आज सुबह जैसे इस्तेमाल किया गया तो धमाका हो गया। परिजनों की मांग है कि गैस एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर लाइसेंस रद्द किया जाए।























