
जम्मू कश्मीर मे सुरक्षाबलो को बडी सफलता, मुठभेड मे इतने आतंकियों को किय ढेर
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) जम्मू कश्मीर मे सुरक्षाबलो को बडी सफलता मिली है, जहां एक मुठभेड मे सुरक्षाबलो ने 4 आंतकियों को ढेर कर दिया है।
कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि एक संयुक्त ऑपरेशन में सेना और पुलिस ने कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। आतंकी पीओजेके से भारतीय सीमा की तरफ घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उन्हें ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने संबंधित इलाके को घेर लिया है। मौके पर अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।























