
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23-24 जून को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जम्मू और श्रीनगर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया शाह आज सुबह जम्मू में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विचारक और भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित करने के साथ जम्मू-कश्मीर के दौरे की शुरुआत करेंगे।























