
जानिये पंजाब व पडोसी राज्यो मे आने वाले दिनो मे कैसा रहेगा मौसम का हाल
सूबे मे गर्मी ने किया बेहाल, जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) पंजाब व पडोसी राज्यो मे इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है व राज्य के कई हिस्सों में कल बारिश हुई लेकिन इसके बावजूद उमस व तपिश से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी व तेज हवाएं चलने की संभावना है। वीरवार को राजपुरा, फतेहगढ़ साहिब, नंगल, आदमपुर, सरहिंद, फगवाड़ा व पटियाला में हल्की से माध्यम बारिश हुई।
आज औसतन तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान मुक्तसर का 41.7 डिग्री सैल्सियस रहा। अगले 5 दिनों दौरान जहां पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी, वहीं मालवा में पड़ते इलाके फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा व बठिंडा शुष्क रहने की सम्भावना है।























