
नवनियुक्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने आज श्री अकाल तख्त साहिब जी के जत्थेदार के रूप में संभाला पदभार
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) आज श्री अकाल तख्त साहिब जी के जत्थेदार के रूप में नवनियुक्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर एस.जी.पी.सी. अध्यक्ष एडवोकेट धामी ने नवघोषित जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को जत्थेदार का पद संभालने और सेवा करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनसे पहले पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी अपनी सेवाएं निभा चुके हैं। आज इस कार्यक्रम के दौरान सचखंड श्री हरिमंदर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी अमरजीत सिंह ने ज्ञानी रघबीर सिंह को जत्थेदार अकाल तख्त के रूप में सेवा देने की घोषणा की और उन्हें बधाई दी।























