
पनबस-पी.आर.टी.सी. यूनियन फिर चली सघर्ष के राह
इस तारिख को पूरे राज्यभर मे सरकारी बसों का किया जायेगा चक्का जाम
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) पनबस-पी.आर.टी.सी. यूनियन ने लम्बित मांगों को लेकर संघर्ष की राह पर चल पडी है और इसी लडी मे 27 जून को पनबस व पी.आर.टी.सी. से संबंधित सभी सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा। विभाग की नीतियों के खिलाफ पनबस-पी.आर.टी.सी. यूनियन द्वारा गत दिन जालंधर बस स्टैंड के मीटिंग हाल में राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी जिलों से संबंधित पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर अपने विचार रखे।
यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल, महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में हुई इस मीटिंग के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि जालंधर उपचुनाव के दौरान सी.एम. के साथ हुई मीटिंग में लम्बित मांगों का हल करने को 15 दिन का समय मांगा गया था लेकिन 18 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया जिसके चलते यूनियन में रोष उत्पन्न है।























