
बिंग ब्रेकिंग न्यूज: पंजाब के इस जिले मे कबड्डी खिलाड़ी के घर पर हमला
खिलाडी व उसकी मां गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब के मोगा जिले के बधानी गांव में एक कबड्डी खिलाड़ी पर उसके घर पर हमला किया गया। इस हमले में खिलाड़ी की मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनको डीएमसी रेफर किया गया है। कबड्डी खिलाड़ी घायल मां के पास बैठा सोशल मीडिया पर लाइव हो गया। घायल मां के पास बैठा कबड्डी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर लाइव हो गया। जिसमें कबड्डी खिलाड़ी अपनी मां के पास बैठकर रो रहा है। और बोल रहा है कि मेरी मां को मार दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।























