
आज एस.जी.पी.सी. के नए जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह संभालेगे पदभार
सिख संगत के नाम जारी करेगें पहला संदेश
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) एस.जी.पी.सी. के नए जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह आज अपना पदभार संभालने जा रहे हैं। वे आज सुबह 10 बजे श्री अकाल तख्त साहिब में एक समारोह दौरान अपना पद ग्रहण करेंगे। कार्यभार संभालने के बाद वह सिख समुदाय के नाम अपना पहला संदेश जारी करेंगे। इस मौके पर अकाल तख्त साहिब के पूर्व कार्यकारिणी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह व शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।





















