
मशहूर पंजाबी सिंगर व रैपर हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी
चंडीगढ़, 21 जून (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ द्वारा मशहूर पंजाबी सिंगर व रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वॉइस नॉट भेजकर गोल्डी बराड़ द्वारा हनी सिंह को धमकी दी गई है। इस मामले की शिकायत सिंगर ने पुलिस को दी है और पुलिस ने वॉइस नॉट की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गोल्डी बराड़ सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य आरोपी है। इसके साथ ही उसने कुछ समय पहले सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी।





















