
पंजाब के इस जिले मे पुलिस व बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां
इलाके मे दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 21 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले मे आज जाली करंसी छापने और हत्या की कोशिश में वांछित बदमाशों को पकडऩे गई पुलिस पर आरोपियों ने ताबडतोड गोलियों चला दी। आनन फानन में एस.एच.ओ. परमिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुए आरोपी युवराज ठाकुर को को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से देसी कट्टा भी बरामद किया है जो वह यू.पी. से खरीद कर लाया था।
आरोपी को देर रात सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मामले को लेकर फिलहाल एस.एच.ओ. से लेकर ए.डी.सी.पी. रैंक के अधिकारी ने किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की। हालांकि आज पुलिस अधिकारी प्रैस कांफ्रेंस करके इस मामले का खुलासा कर सकते हैं।























