
पंजाब में सूर्य देवता ने मचाया आग का ताडंव, आम जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
चंडीगढ़, 21 जून (विश्ववार्ता) पंजाब इस समय भंयकर गर्मी पड रही है जिस कारण सभी जिले सूर्य देवता की प्रचंड गर्मी से बेहाल है हर तरफ गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है आम जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। बाजार, मौहल्ले सुने पडे है। पिछले 24 घंटो मे तेज गर्मी को देख लोग अभी से दशहत में आ चुके हैं कि अगर स्थिति इतनी भयानक रूख इख्तियार कर चुकी है तो फिर जून के आखिरी सप्ताह से लेकर जुलाई महीने में क्या स्थिति होगी?
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक गर्मी निरंतर लोगों को बदहाल करेगी, यानि कि इन तीन-चार दिनों के बीच पारा 41-42 डिग्री सैल्यिस तक जा सकता है। लोगों में अब आम ही सुना जा रहा है कि जब गर्मी का सीजन पूरे यौवन (जुलाई माह) पर होगा। तेज गर्मी के कारण कई पौधों को भी काफी फर्क पड़ा है और कई झुलस रहे हैं। हालांकि बागों में काम करने माली पौधों को निरंतर ही दिन में दो तीन बार पानी लगा रहे हैं, ताकि पौधे स्वच्छ और सही बने रहे।























