
आज पंजाब सीएम भगवंत मान संगरूर दौरे पर, करेंगे बाबा बंदा सिंह बहादुर जिला लाइब्रेरी का उद्घाटन
चंडीगढ़, 21 जून (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान आज संगरूर का दौरा करेंगे। मान सरकार बाबा बंदा सिंह बहादुर जिला लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे। बता दें 112.74 लाख रुपए की लागत से लाइब्रेरी को रेनोवेट किया गया। जिसके बाद लाइब्रेरी को नई और आधुनिक लुक दी गई । 2022-23 में मुख्यमंत्री ने अपने इख्तियारी कोटे से फंड्स जारी किए थे। लाइब्रेरी में 200 से 225 तक विद्यार्थियों के बैठने का प्रबंध किया गया। लाइब्रेरी में एयर कंडीशनिंग, नए टॉयलेट, कंप्यूटर सेक्शन, आर ओ वाटर सप्लाई के इलावा लैंडस्कैपिंग के काम करवाए गए।























