
देश में आज है साल का सबसे बड़ा दिन और इस दिन होती है सबसे छोटी रात
चंडीगढ़, 21 जून (विश्ववार्ता) देश में 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन होगा और इस दिन सबसे छोटी रात भी होती है। सूत्रों के अनुसार इस दिन सूर्य की किरणें सबसे अधिक देर तक धरती पर पड़ती हैं। दुनिया के कई देशों में 21 जून को दिन की लंबाई 14 घंटे से ज्यादा होती है और ग्रीनलैंड, अलास्का, फिनलैंड, नार्वे आदि क्षेत्रों में मध्यरात्रि तक दिन नजर आता है।
वहीं, 22 दिसम्बर को रात सबसे लंबी होती है और दिन सबसे छोटा होता है। सूरज की किरणें पृथ्वी पर लगभग 15 से 16 घंटे तक रहती हैं। इसलिए इस दिन को साल का सबसे बड़ा दिन कहते हैं। इसे सोल्सटाइस भी कहते हैं। इसका अर्थ है सूरज अभी भी खड़ा है। लेकिन ऐसा होता क्यों है? इसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समझते हैं। 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन होने के पीछे कारण ये है कि 21 जून को सूर्य, पृथ्वी के नॉर्थ पोल मतलब उत्तरी गोलाद्र्ध पर होता है इस कारण सूर्य की रोशनी भारत के बीचों-बीच गुजरने वाली कर्क रेखा पर सीधी पड़ती है इस दिन सूर्य की किरणें अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा समय तक धरती पर रहती हैं। इसी कारण से इस दिन को साल का सबसे बड़ा दिन और रात छोटी होती है। इस दिन उत्तरी गोलाद्र्ध में मौजूद सभी देशों में दिन लंबा और रात छोटी होती है। वैसे अभी तक एक बार 1975 में 22 जून को साल का सबसे बड़ा दिन था। अब ऐसा 2203 में होगा।























