चंडीगढ़, 20 जून (विश्ववार्ता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के पहले राजकीय दौरे पर आज सुबह रवाना हो गए। मोदी का अमेरिका दौरा 21 जून से शुरू होकर 24 जून को खत्म होगा और यहां से प्रधानमंत्री मिस्र के दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘मैं राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला डॉ जिल बाइडेन के निमंत्रण पर अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं। यह विशेष निमंत्रण हमारे लोकतंत्रों के बीच साझेदारी के उमंग और शक्ति को दर्शाता है।” प्रधानमंत्री की इस यात्रा की खास बात यह है कि वह दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।