
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आपसी रंजिश के चलते तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला आया सामने
3 लोगों की गोली मारकर हत्या
चंडीगढ़, 20 जून (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में सोमवार को आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना करहल के नगला अतिराम में सोमवार को एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। एक ही परिवार में पिता और पुत्र के साथ बहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सूचना पर पुलिस के अलाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी जिले के थाना करहल के नगला अतराम में आज एक बड़ी वारदात हो गई है। यह सपा के मुखिया अखिलेश यादव का विधान सभा क्षेत्र भी है। जहां पर रास्ते के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में एक महिला सहित पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।





















