
पंजाब सीएम भगवंत मान ने जालंधरवासियों को दी बडी सौगात
चंडीगढ़, 19 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर दौरे पर हैं तथा इस दौरान उन्होंने जालंधर शहर में 30 करोड़ रुपए की लागत के साथ शुरू होने वाले विकास कार्यों का उदघाटन किया। सीएम. मान ने कहा कि आने वाले समय में जालंधर वासियों से जो अन्य वायदे किए गए हैं, वे भी जल्द पूरे होंगे क्योंकि पंजाब सरकार आपकी अपनी सरकार है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। अगर नीयत साफ हो तो भगवान भी साथ देता है।
सीएम मान ने पिछली सरकारों पर बरसते हुए कहा कि इससे पहले की सरकारों के कार्यकाल में लोग बिजली के लिए तरसते थे, लेकिन राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार ने बिजली की पैदावार को बढ़ाया है तथा लोगों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दोआबा में पहली बार नहरी पानी आ रहा है, जिससे कि किसानों को खेतों में आसानी से पानी उपलब्ध होगा।























