
पीएम मोदी आज करेगें मन की बात के जरिये देशवासियों के साथ अपने विचार सांझा
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आज मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत देशवासियों के साथ अपने विचारों को साझा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम की यह 102वीं कड़ी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जून को ही ट्वीट कर जारी दी थी कि इस बार 18 जून 2023 को मन की बात कार्यक्रम प्रसारित होगा। उन्होंने कार्यक्रम के लिए देश के नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए थे।
पीएम मोदी ने कहा था कि आपके सुझाव पाकर हमेशा खुशी होती है। NaMo ऐप या MyGov पर अपनी राय साझा करें अथवा 1800-11-7800 डायल करके अपना संदेश रिकॉर्ड करें।गौरतलब है कि हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात का प्रसारण होता है। इस बार 25 जून आखिरी रविवार पड़ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी उस दौरान अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इसलिए मन की बात का प्रसारण इस बार एक हफ्ते पहले होगा।























