
जे.ई.ई. एडवांस्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेट्स के लिए अच्छी खबर
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) जे.ई.ई. एडवांस्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ ट्रेनिंग (आई.आई.टी.) गुवाहाटी ने जे.ई.ई. एडवांस्ड-2023 की आंसर-की आज जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वैबसाइट पर जारी किया गया है।
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वैबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर आंसर-की को चैक व डाऊनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जे.ई.ई. एडवांस के लिए 1,89,744 कैंडीडेटस ने रजिस्ट्रेशन करवाई थी जिनमें से 1,80,226 कैंडीडेट्स दोनों पेपरों के लिए शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक जारी की गई आंसर-की के खिलाफ आपत्ति रेज करने के लिए ऑब्जैक्शन विंडो को खोल दिया है।





















