बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवान मामले ने नया मोड़
बृजभूषण पर लगाए आरोपों को नाबालिग पहलवान ने लिया वापस
चंडीगढ़, 8 जून (विश्ववार्ता) बीजेपी सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बृजभूषण के ऊपर महिला पहलवानों ने छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जिसमें एक नाबालिग पहलवान भी शामिल थी।
पुलिस बृजभूषण के खिलाफ यौन अपराधों से पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। आरोप वापस लेने के बाद अब दिल्ली पुलिस पॉक्सो केस बंद कर सकती है। नाबालिग के आरोप वापस लेने के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है, जबकि बालिग पहलवानों के आरोपों के मामले में जांच चल रही है।