
आज पंजाब सीएम मान व दिल्ली सीएम केजरीवाल पहुंचेगे हरियाणा
करेगें तिरंगा यात्रा की शुरूआत
चंडीगढ़, 8 जून (विश्ववार्ता) आज दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान हरियाणा के जींद में आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा निकालेंगें। तिरंगा यात्रा में करीब 1 कलोमीटर तक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यकर्ताओं के साथ पैदल सफर तय करेंगे। पहले इस कार्यक्रम का नाम रोड शो दिया गया था, लेकिन अब इसे तिरंगा यात्रा नाम दिया गया है। जींद के कुंदन सिनेमा से लेकर एसडी स्कूल तक यात्रा निकाली जाएगी।
हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने अब तक दो चुनाव लड़े हैं। 2022 में हुए निकाय चुनाव से पार्टी ने हरियाणा में शुरुआत की थी। इस चुनाव में पार्टी को मात्र 10.96 प्रतिशत मत ही मिले थे। वहीं दूसरा चुनाव हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव हैं।






















