
हरियाणा के कई जिलो मे हिली धरती, मचा हडकंप
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) हरियाणा के झज्जर जिले में आज सुबह भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल के अनुसार भूकंप की तीव्रता 2.5 आंकी गई। भूकंप का उद्गम केंद्र देश की राजधानी से सटा झज्जर जिला रहा है। भूकंप की तरंगे जमीन से 12 किलोमीटर गहराई नीचे से उठी।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट कर भूकंप की जानकारी दी। भूकंप की तीव्रता बेहद कम होने के कारण लोगों को महसूस हल्का झटका हुआ। भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है। झज्जर जिला महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्टलाइन पर होने के कारण यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।























