
सूरजमुखी की सरकारी खरीद की मांग को लेकर भाकियू की ओर से सरकार को पांच जून तक का अल्टीमेटम
मांग न मानने पर छह जून को सड़क जाम करने की दी चेतावनी
चंडीगढ़,3 जून (विश्ववार्ता) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने आह्वान किया था कि अगर एक जून से सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई तो दो जून को किसान सड़क जाम करने का काम करेंगे। इसके चलते शुक्रवार को शहीद उधम सिंह स्मारक में हजारों की संख्या में किसान महापंचायत में पहुंचे।





















