
ओडिशा के बालासोर जिले में भीषण ट्रेन हादसे मे मरने वालों की संख्या बढकर हुई 233
राहत व बचाव कार्य जारी, मुख्यमंत्री ने की एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा
चंडीगढ़,3 जून (विश्ववार्ता) ओडिशा के बालासोर जिले में दर्दनाक भीषण ट्रेन हादसे मे रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि रेल हादसे में 233 लोगों की मौत हुई है और 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, भीषण ट्रेन हादसे के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।





















