
विदेश से फिर दुखद खबर पंजाब के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के नकोदर जिले के नज़दीकी गांव खुर्शेदपुर के एक युवक की अमेरिका मे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिवार मे हाहाकार मच गया है परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी अनुसार 23 वर्षीय नौजवान सुखजीत सिंह संधू पुत्र सरबजीत सिंह वासी गांव खुर्शेदपुर (नकोदर) रूप में हुई है।
मृतक के चाचा हरभिंदर सिंह ने बताया कि सुखजीत सिंह संधू करीब पौने 2 साल पहले अपने बेहतर भविष्य और रोजी-रोटी के लिए अमेरिका के शहर कैलिफोर्निया गया था जिसे कुछ महीने पहले ही वर्क परमिट मिला था। हमें अमेरिका से फोन आया था कि सुखजीत सिंह की मौत हो गई लेकिन परिवार को मौत के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।























