
ड्रग मामलों में बर्खास्त पुलिस अधिकारी राजज़ीत सिंह ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता) ड्रग मामलों में बर्खास्त पुलिस अधिकारी राजज़ीत सिंह ने हाईकोर्ट पहुंच गये है और उन्होने अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पंजाब पुलिस के बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह ने सेवा समाप्त करने के 17 अप्रैल 2023 के आदेश को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी है। रजिस्ट्री में दाखिल उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई होगी। याचिका दाखिल करते हुए राजजीत ने हाई कोर्ट को बताया कि वह पंजाब पुलिस में लंबे समय से सेवा दे रहा था।





















