
विधायक कुंवर विजय प्रताप के साथ ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस ने अमृतसर विधानसभा क्षेत्र के उत्तर विधायक व पंजाब के पूर्व आई.पी.एस. अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह के ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक को पंजाब के दसूहा से अमृतसर की पुलिस द्वारा प्रोटक्शन वारंट पर लाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस युवक के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले मुंबई, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर में रह चुका है और यह युवक बी.एससी. नॉन मेडिकल का छात्र रह चुका है।
अमृतसर के विधायक डॉ. कुवर विजय प्रताप सिंह ने कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी थी कि कोई व्यक्ति उनके नाम पर ठगी करने की कोशिश कर रहा है। अमृतसर सिविल थाने में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।























