
पंजाबवासियों को अभी नही सतायेगी गर्मी
मौसम विभाग ने आने वाले दिनो के लिए की भविष्यवाणी
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता) जून की शुरूआत हो चुकी है लेकिन अब की बार पंजाबवासियों को गर्मी नही सतायेगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिन यानी पांच जून तक सूबे में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पडऩे की भविष्यवाणी कर दी है। सूबे के कई हिस्सों में देर रात बारिश के बावजूद पारे में 4.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि पारा अभी भी सामान्य से 9.7 डिग्री नीचे बना हुआ है।
इससे साफ है कि फिलहाल लोगों को तेज गर्मी से राहत रहेगी। पंजाब में सबसे अधिक 31.6 डिग्री पारा पटियाला का रहा।























