
कॉलेज शिक्षकों के प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी ने संस्थान से संबद्ध कॉलेजों के परीक्षा के केंद्रों में किया बदलाव
पीयू ने परीक्षाओं को लेकर जारी किये निर्देश
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता) पंजाब में कॉलेज शिक्षकों के प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी ने संस्थान से संबद्ध कॉलेजों के परीक्षा के केंद्रों में बदलाव किए हैं। पीयू की ओर से देर शाम परीक्षाओं को लेकर निर्देश जारी किया गया है। 31 मई को बीएड चौथे सेमेस्टर की स्थगित की गई आज यानि की 1 जून को तय समय और परीक्षा केंद्र पर ही आयोजित करवाया जाएगा। वहीं एमबीए एग्जीक्यूटिव (यूएसओल) के चौथे सेमेस्टर की स्थगित की गई परीक्षा आज करवाई जाएगी। पंजाब के विद्यार्थी पंजाब यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर देखकर परीक्षा केंद्र पर जाएं। पीयू ने परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपडेट कर दी है। वहीं 31 मई को स्थगित की गई विभिन्न परीक्षाओं को करवाने के लिए भी नोटिस जारी कर दिया गया है। परीक्षा करवाने की जिम्मदारी पंजाब सरकार ने ली है। पीयू के लॉ, फाइन आट्र्स, कैमिकल इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिकल साइंसेज, होटल मैनेजमेंट, होम साइंस, मैनेजमेंट की परीक्षाएं एक जून को पीयू की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ही तय समय और परीक्षा केंद्र पर होगी। इसके अलावा 31 मई को तय अन्य विषयों की परीक्षाओं को 9 जून को आयोजित करवाया जाएगा, समय और परीक्षा केंद्र समान रहेंगे।























