राजस्थान में हर महीने 100 यूनिट तक सब को बिजली फ्री
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता) राजस्थान में 1.04 करोड़ बिजली उपभोक्ता के लिए राज्य सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. 100 यूनिट तक बिजली को फ्री कर दिया है. वहीं, 200 यूनिट तक स्थाई शुल्क फ्यूल सरचार्ज और अन्य शुल्क माफ कर दिया गया है. सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी है. सीएम ने कहा है कि महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए.