
PM नरेन्द्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड के बीच आज होगी वार्ता
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड के बीच आज वार्ता होगी, जिसमें ऊर्जा, संपर्क और व्यापार जैसे क्षेत्रों में भारत-नेपाल सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। भारत की चार दिवसीय यात्रा पर बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटे बाद प्रचंड ने नेपाली दूतावास में एक कार्यक्रम में कहा कि दोनों पक्ष समग्र संबंधों का विस्तार करने के इच्छुक हैं। उन्होंने संकेत दिया कि पीएम मोदी से बातचीत के बाद कई समझौते होने की संभावना है।





















