
पंजाब सीएम द्वारा पूर्व सीएम चन्नी को दिए गए अल्टीमेटम का समय आज खत्म
आज पंजाब सीएम मान कुछ देर मे प्रेस कॉफ्रैस कर करेगें बडा खुलासा
चंडीगढ़, 31 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी को दिए गए अल्टीमेटम का समय आज खत्म हो रहा है। इसके बाद आज सीएम मान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व सी.एम. चन्नी को सीधी चेतावनी देते हुए 31 मई तक का अल्टीमेटम दिया था ताकि वह अपने भतीजे द्वारा खिलाड़ी से नौकरी के बदले रिश्वत मांगने संबंधी सारी जानकारी सार्वजानिक करें। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी को दिए गए अल्टीमेटम का समय आज खत्म हो रहा है। इसके बाद आज सीएम मान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
क्या दी थी चन्नी ने सफाई
बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा लगाए आरोपों को चरणजीत सिंह चन्नी ने नकारा था। इतना ही नहीं चन्नी सफाई देने के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंचे थे, जहां उन्होंने अरदास करने के बाद कहा था कि हे भगवान, अगर मैंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अपने भतीजे या किसी अन्य रिश्तेदार से रिश्वत के रूप में एक रुपया भी लिया है तो मैं भगवान का ऋणी हूं। इतने लंबे समय तक मेरे भतीजे को जेल में रखा गया।























