
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान की हृदय स्थली अजमेर जिले के दौरे पर
पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
एसपीजी समेत केन्द्रीय सुरक्षा एजेन्सियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान
चंडीगढ़, 31 मई (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान की हृदय स्थली अजमेर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर और सरोवर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है। पुष्कर से लेकर अजमेर तक जगह-जगह पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा।केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 31 मई को अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली में प्रस्तावित जनसभा के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक दिवसीय यात्रा के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।